जलाराम आश्रम के महासचिव स्वामी प्रेमानंद महाराज ने लगाया आश्रम की संपत्ति को खुर्दबुर्द करने का आरोप
धार्मिक संपत्तियों को कब्जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करे प्रशासन-ललित पुरी
पार्षद आकाश भाटी पर लगाए जा रहे बेबुनिया आरोप-स्वामी परमानंद
हरिद्वार, 28 अगस्त। आश्रम की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का आरोप लगाते हुए प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जलाराम आश्रम के महासचिव स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं ट्रस्ट के ललितपुरी ने कहा कि 2019 में ट्रस्ट को बनाया गया था। गीताबेन ट्रस्ट में अध्यक्ष बनाई गई थी। लेकिन गीताबेन सरोजिनी गिरी के बहकावे में आकर ट्रस्ट की संपत्ति को बेचने की मांग कर रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरोजिनी गिरी ने गलत तरीके से नई ट्रस्ट बनाई है। ट्रस्ट बनाकर आश्रम को हथियाने का प्रयास कर रही हैं। ट्रस्टीयों पर मनगढ़ंत निराधार आरोप लगाए जा रहे है।ं उन्होंने कहा कि मदद करने के लिए आगे आए भाजपा पार्षद आकाश भाटी पर भी झूठे, बेबुनिया व अर्नगल आरोप लगाए जा रहे हैं। लगातार आश्रम की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। झूठी शिकायतें की जा रही हैं। स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं ललित पुरी ने प्रेस को यह भी जानकारी दी है कि गीता बेन को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। उनके द्वारा सरोजिनी गिरी को पावर ऑफ अटॉर्नी दी गई है। जो कि हमारे ट्रस्ट में किसी भी प्रकार का कोई नियम नहीं है। आश्रम को कब्जाने की नीयत से स्वामी प्रेमानंद महाराज एवं ललित पुरी को झूठे मुकदमे में फसाने के लिए झूठे आरोप लगाने जैसी साजिश भी रची जा रही है। मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि सरोजिनी गिरी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। क्योंकि यह महिला बार-बार आश्रम के कार्यों में हस्ताक्षेप कर रही है। आश्रम में मंदिर बना हुआ है। मंदिर को भी खुर्द बोर्द करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वामी परमानंद ने कहा कि सरोजिनी गिरी कई राज्यों में फर्जी तरीके से आश्रमों को कब्जाने की साजिश कर रही है। लाल कपड़े पहन कर भगवा को बदनाम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्षद आकाश भाटी जनप्रतिनिधि है। वह लगातार हमारी मदद कर रहे हैं। ट्रस्ट के बायलॉज एवं नियमों को ताक पर रखकर जलाराम आश्रम को कब्जाने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक हरी गिरी से भी इस संबंध में वार्ता की जाएगी। डीजीपी, जिलाधिकारी व एसएसपी से मिलकर उनके संज्ञान में मामले का लाया जाएगा। संतो को बदनाम करने की नियत से इस तरह के प्रपंच रचे जा रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। केके अग्रवाल ने भी सरोजिनी गिरी पर संपत्ति को कब्जाने के आरोप लगाए। कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ प्रशासन को कार्यवाही करनी चाहिए। जो लोग ट्रस्ट एवं अखाड़े की संपत्ति को झूठे तरीके से कब्जाना चाहते हैं।
2025-08-28












Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.