मुख्यमंत्री से मिले विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल
मेडिकल कालेज का संचालन सरकार द्वारा करने की मांग की
हरिद्वार, 26 अगस्त। रानीपुर विधायक आदेश चौहान एवं मेयर किरण जैसल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर राजकीय मेडिकल कालेज जगजीतपुर को पीपीपी मोड पर ना देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किए जाने की मांग की है। इस संबंध में विधायक व मेयर एक पत्र भी मुख्यमंत्री को सौंपा। मांग पर हरिद्वार विधायक मदन कौशिक ने भी सहमति जतायी है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के दौरान रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार में केंद्र व राज्य सरकार के सहयोग से बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण किया गया है। नगर निगम की ओर से मेडिकल कालेज के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराई गई है। राज्य सरकार द्वारा मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड पर देने की चर्चा आमजन के बीच विभिन्न माध्यमों से पहुंच रही है। जिसका स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित आम जनमानस भी विरोध कर रहा है। मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड पर देने से जहां एक और एमबीबीएस करने वाले उत्तराखंड के छात्रों को भारी फीस चुकानी होगी, वहीं आमलोगों को भी स्वास्थ्य सुविधा महंगी पड़ेगी। आमजन की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राजकीय मेडिकल कालेज को पीपीपी मोड में न देकर इसका संचालन राज्य सरकार द्वारा ही किया जाना जनहित में होगा।
आदेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक विचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक राजकीय मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
2025-08-26













Tìm kiếm một nhà cái an toàn không khó nếu bạn biết đến raja slot365 . Với chứng nhận từ CEZA, mọi giao dịch tại đây đều được đảm bảo xanh chín và công bằng nhất. TONY01-06S
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://accounts.binance.bh/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0