शिव सेना की बैठक आयोजित
लक्सर क्षेत्र के खेड़ी कला गांव में शिव सेना की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि शिव सेना के प्रदेश उप प्रमुख सीताराम प्रजापति, प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर चौहान, प्रदेश सचिव राजेन्द्र व जिला प्रमुख विशाल शर्मा का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में पार्टी के उत्थान हेतु एवं सनातन संस्कृति की रक्षा आदि विषयों विचार विमर्श किया गया। बैठक में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिंदुत्व की आवाज बुलंद करने एवं आम जनता के हितों में कार्य करने तथा पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक के दौरान नरेंद्र शर्मा को विधानसभा प्रमुख लक्सर, सतीश कुमार ग्राम प्रमुख अकोढा कला, ईशम पाल ग्राम प्रमुख खेड़ी कला, रणबीर सिंह ग्राम प्रमुख दाबकी कला व ऋषीपाल जिला सचिव हरिद्वार की नियुक्ति की घोषणा भी की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *