हरिद्वार राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला के स्थायी भवन निर्माण की मांग, परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियों पर जताई नाराजगी

छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर उठाई छात्रहितों से जुड़ी मांगें, परीक्षा परिणाम संरक्षण कानून लागू करने की मांग

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर छात्रसंघ प्रतिनिधि सागर ठाकुर एवं छात्रसंघ सहसचिव दीक्षा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की है। ज्ञापन में महाविद्यालय के स्थायी भवन निर्माण, परीक्षा परिणामों में सामने आ रही गड़बड़ियों के निराकरण, परीक्षा परिणाम संरक्षण कानून लागू करने तथा छात्रहितों से जुड़ी अन्य मांगों को प्रमुखता से उठाया गया है।

ज्ञापन में कहा गया कि राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के छात्र-छात्राओं को लंबे समय से मूलभूत शैक्षणिक सुविधाओं के अभाव में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। महाविद्यालय के पास अपना स्थायी भवन नहीं होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

इसके साथ ही परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही त्रुटियां, देरी और गड़बड़ियां विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं। कई छात्र-छात्राओं को मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों से भी गुजरना पड़ता है।

छात्रसंघ प्रतिनिधियों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रमुख रूप से चार मांगें उठाई हैं।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं—

  1. महाविद्यालय का स्थायी भवन निर्माण: राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार के लिए निर्धारित भूमि पर स्थायी भवन निर्माण की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाए।
  2. परीक्षा परिणामों की गड़बड़ियों का निराकरण: परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों एवं गड़बड़ियों का तत्काल पुनर्मूल्यांकन कराकर प्रभावित छात्र-छात्राओं के परीक्षा परिणाम सही किए जाएं।
  3. परीक्षा परिणाम संरक्षण कानून लागू हो: विश्वविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में परीक्षा परिणामों में होने वाली लापरवाही, देरी और गड़बड़ियों को रोकने तथा विद्यार्थियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सख्त परीक्षा परिणाम संरक्षण कानून अथवा प्रभावी नियमावली तैयार कर लागू की जाए।
  4. छात्रहितों से जुड़ी मांगों पर कार्रवाई: ज्ञापन में उठाई गई 11 सूत्रीय छात्रहितों से जुड़ी मांगों के समाधान के लिए ठोस कदम उठाते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएं।
  5. ⁠उच्च शिक्षा विभाग को निर्देश: उच्च शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जाए कि वे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जनता दरबार एवं बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर महाविद्यालय की समस्याओं का मौके पर निस्तारण सुनिश्चित करें।

प्रियंका ,शिवांगी अम्मेन जहाँ, फरीन अब्बासी,छवि,दीक्षा,नेहा,कनिका रूड़ी
प्रियंका रूड़ी कोमल जोशी आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *