डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में मनाया दीपावली उत्सव
डीपीएस दौलतपुर जूनियर कनखल में उमंग और उत्साह के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सेंट जे.पी. कॉन्वेंट स्कूल, लक्सर की उपप्रधानाचार्या संगीता गोसाईं रहीं। इस दौरान कक्षा दो एवं तीन के विद्यार्थियों द्वारा खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए तथा मनोरंजक खेलों, लकी ड्रॉ आदि का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथी संगीता गोसाईं ने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रेम, प्रकाश, खुशियों, आपसी सौहार्द एवं एकता का पर्व है। सभी मिलजुल कर उत्साहपूर्वक दीपावली मनाएं और अपनी खुशीयों में समाज के जरूरतमंद वर्ग को भी शामिल करें। विद्यालय की इंचार्ज अमिता ओहरी ने कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्य अतिथी संगीता गोसाईं और सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त किया और दीपावली की शुभकामनाएं दी।
2026-10-31












