श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने किया दंडवत यात्रा का स्वागत
भक्ति और सेवा की प्रेरणा देगी दंडवत यात्रा-पंडित अधीर कौशिक
श्री अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक एवं मिश्री मठ के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी शंकर करौली महादेव महाराज के सानिध्य में निकाली गई दंडवत यात्रा का श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने शंकराचार्य चौक पर भव्य स्वगात किया और यात्रा में शामिल भक्तों को सूक्ष्म जलपान वितरित किया। श्री अखंड़ परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने करौली शंकर महाराज का फूलमाला पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि देश दुनिया में सनातन संस्कृति की पताका फहरा रहे महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज के नेतृत्व में सनातन धर्म एवं भारतीय संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए निकाली गई यात्रा निश्चित रूप से लोगों को भक्ति और सेवा की प्रेरणा देगी। उन्होंने कहा कि भक्तों को दिव्य साधना फल प्राप्त होगा। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि भक्तों को धर्म व अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने के साथ महामंडलेश्वर स्वामी करौली शंकर महाराज गंगा स्वच्छता के प्रति भी समाज को जागरूक कर रहे हैं। जो कि अत्यंत सराहनीय है। स्वागत करने वालों में स्वामी कार्तिक गिरी, भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, ऋषि शर्मा, कुलदीप आदि शामिल रहे।
2026-10-30












