फर्जी डिग्री धारी चिकित्सकांें पर कार्रवाई करे सरकार-आशु मलिक
हरिद्वार, 1 जून। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक एवं गुरुकुल कांगड़ी विश्व विद्यालय के छात्र आशु मलिक ने फर्जी डिग्री के आधार पर चिकित्सक बन अस्पतालों में काम कर रहे झोलाछाप चिकित्सों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान एबीवीपी के जिला संयोजक आशु मलिक ने आरोप लगाया झोलाझाप डाक्टर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है। आशु मलिक ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं सरकार को फर्जी डिग्री के आधार पर चिकित्सा सेवा में लगे लोगों की उच्च स्तरीय जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गंभीर विषय यह है कि कुछ चिकित्सालय फर्जी डिग्री प्राप्त करने वाले झोलाछाप चिकित्सकों से अस्पताल में सेवाएं भी ले रहे हैं। ऐसे अस्पतालों पर भी स्वास्थ्य विभाग को कार्रवाई सुनिश्चित करनी चाहिए। जानकारी करने पर अस्पताल प्रबंधन ऐसे चिकित्सकों को प्रशिक्षु बताते हैं। जबकि प्रशिक्षण सरकारी अस्पतालों में कराया जाता है। स्वास्थ्य विभाग को फर्जी डिग्री प्राप्त कर अपने आप को चिकित्सक बताने वाले लोगों के खिलाफ वृहद स्तर पर अभियान चलाकर ऐसे चिकित्सकों का सत्यापन करना चाहिए। आशु मलिक ने कहा कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभिन्न अस्पतालों में इस तरह के फर्जी डिग्री हासिल करने वाले चिकित्सकों की तैनाती की शिकायतें आ रही है। अवगत कराने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग चुप्पी साधे हुए हैं। शायद विभाग बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद फर्जी डिग्री लेने वालों के खिलाफ शहर भर में जागरूकता अभियान चलाएगी। फर्जी चिकित्सकों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगा। स्वास्थ्य विभाग को फर्जी चिकित्सकों पर तुरंत अंकुश लगाना चाहिए। प्रेसवार्ता के दौरान अजय कुमार, परितोष वत्स, रोहित देशवाल, हिमांशु चौहान, शिवम सैनी, पारस तोमर, विजय, वंश चौहान आदि विवि के छात्र भी मौजूद रहे।

2 Comments

  1. Một trong những yếu tố quan trọng nhất để đánh giá uy tín của một nhà cái trực tuyến là các giấy phép hoạt động. xn88 com tự hào sở hữu các giấy phép do các tổ chức có thẩm quyền cấp, đảm bảo tính hợp pháp và minh bạch trong mọi hoạt động của mình. TONY05-01

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *