आरएसएस ने किया शाखा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन
चाणक्य शाखा ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शुक्रवार को पन्नालाल भल्ला इंटर कालेज प्रांगण में शाखा दर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर की समस्त शाखाएं अपने-अपने ध्वज के साथ शामिल हुई। इस दौरान प्रतियोगिता का आयोजन कर शाखा उपस्थिति, स्वयंसेवकों की संख्या, शाखा में होने वाले विभिन्न कार्यक्रम, शाखा रजिस्टर, शाखा द्वारा किए गए उपक्रम और अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में आर्य नगर बस्ती की चाणक्य शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चाणक्य शाखा में स्वयंसेवकों की संख्या 39 रही। सती शाखा और श्रद्धानंद शाखा ने दूसरा और दयानंद शाखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला संचालक डा.यतीन्द्र नागयान ने स्वयंसेवकों को मार्गदर्शन करते हुए शाखा की नियमितता, अनुशासन और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में नगर संघचालक ज्ञानेश्वर, नगर प्रचारक तनुज, विभाग संपर्क प्रमुख कुंवर रोहताश, नगर कार्यवाह बलदेव, जिला सह शारीरिक प्रमुख आराध्या, जिला सेवा प्रमुख देशराज शर्मा, सह सेवा प्रमुख भूपेंद्र, उमेश, अर्पित, संजय, विकास, कुलदीप, राहुल, अमरेश, त्रिलोक, मनोज, प्रदीप, अमित, अंकित सहित 234 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
2026-11-06













This is a useful resource to refer back to. This reinforces the value of looking beyond headlines and marketing claims. This gives me a useful direction for further research.