समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है-डा.विशाल गर्ग
वरिष्ठ भाजपा नेता डा.विशाल गर्ग रोटरी नववर्ष के अवसर पर रोटरी क्लब कनखल द्वारा अन्नपूर्णा दिवस कार्यक्रम में सहभागिता की और पातंजल योगधाम में निवासरत बच्चों के लिए राशन, दाल, चावल, आटा एवं सब्जियों की व्यवस्था कर सेवा, सहयोग और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग तक सेवा और सहयोग की भावना पहुंचाना ही सच्ची मानवता है। रोटरी क्लब कनखल के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मां गंगा से प्रार्थना कि वे सभी को स्वस्थ, सुखी एवं समाजसेवा के ऐसे कार्यों के लिए सदैव प्रेरित करती रहें। इस दौरान रोटरी क्लब कनखल के प्रधान राजीव अरोड़ा, सचिव मनोज सुबुद्धि, असिस्टेंट गवर्नर चेतन घई ने कहा कि सेवा ही रोटरी क्लब का उद्देश्य है। विभिन्न प्रकल्पों के माध्यम से संगठन समाज की सेवा में योगदान कर रहा है। कार्यक्रम में प्रदीप अग्रवाल, हरपाल सिंह, डा.तनुज गर्ग, अक्षय अग्रवाल, नरेश रानी गर्ग, सिमरनजीत कौर, अनूपा, सुबुद्धि, सौम्या गर्ग, ममता अरोड़ा, रघुवीर महाराज आदि शामिल रहे।

1 Comment

  1. Really informative and great anatomical structure of subject material, now that’s user pleasant (:.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *