प्राथमिक विद्यालयों का ग्रीष्म कालीन अवकाश बढ़ाने की मांग की
शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर के अध्यक्ष विपिन गुप्ता ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर भीषण गर्मी को देखते हुए प्राथमिक विद्यालयों को फिलहान नहीं खोले जाने और ग्रीष्मकालीन अवकाश बढ़ाने की मांग की है। पत्र में विपिन गुप्ता ने कहा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। भीषण गर्मी के दौरान प्राथमिक विद्यालयों को खोले जाने से तेज धूप एवं लू के कारण बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तापमान सामान्य होने तक ग्रीष्मावकाश बढ़ाया जाए।

1 Comment

  1. Відмінний сервіс https://melodyua.com для завантаження музики і прослуховування онлайн. Новинки додаються постійно, каталог величезний. Зручний пошук по всіх параметрах.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *