शिवालिक नगर में नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के संयोजन में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भजन संध्या, मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ एवं फूलों की होली मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्रवासियों, मातृशक्ति, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा स्वामी यतीश्वरानंद, श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद तथा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सभी ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया तथा सामूहिक आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
कार्यक्रम संयोजक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली भारतीय संस्कृति का ऐसा महान पर्व है, जो समाज को एकता, प्रेम और भाईचारे के सूत्र में बांधता है। यह केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और आपसी विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है।


उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर में विकास कार्यों के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजनों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा और परंपराओं के प्रति सम्मान बना रहे। उन्होंने कहा कि नगर की प्रगति तभी संभव है जब सभी नागरिक मिलकर सहयोग की भावना से कार्य करें।
राजीव शर्मा ने आगे कहा कि उनका संकल्प है कि शिवालिक नगर को विकास, स्वच्छता, सुव्यवस्था और सांस्कृतिक समृद्धि के क्षेत्र में एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित किया जाए। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और नगर की सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि होली का पर्व हमारे सनातन संस्कारों और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक है। यह हमें सिखाता है कि हम अपने जीवन से नकारात्मकता, वैमनस्य और भेदभाव को समाप्त कर प्रेम और सद्भाव का मार्ग अपनाएं।
उन्होंने विशेष रूप से नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में शिवालिक नगर में विकास और संस्कृति का सुंदर समन्वय देखने को मिल रहा है। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण और सक्रियता सराहनीय है।
श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी हरी चेतनानंद जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का उत्सव है। यह पर्व हमें अहंकार, द्वेष और नकारात्मक भावनाओं को त्यागकर प्रेम, करुणा और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त करते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने का कार्य करते हैं।
उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा मिल रही है।
जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि होली का पर्व हमें संगठन, समाज और परिवार को एकजुट रखने की प्रेरणा देता है। यह पर्व हमें सिखाता है कि हम सभी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सम्मान से जीवन व्यतीत करें।
उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी सोच के कारण शिवालिक नगर में विकास कार्यों को नई गति मिली है। उनका जनता के प्रति समर्पण, संवेदनशीलता और सक्रिय सहभागिता उन्हें एक लोकप्रिय एवं कर्मठ जनप्रतिनिधि बनाती है।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा वातावरण भक्ति, रंग और भाईचारे की भावना से सराबोर रहा। यह आयोजन शिवालिक नगर में सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरण का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
इस अवसर पर राज्य मंत्री डॉ जयपाल चौहा, ओमप्रकाश जमदग्नी व सुनील सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो में विक्रम बुल्लर, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, शिवम, आदेश सैनी, आकर्षिका, दीपक नौटियाल, नूतन वर्मा, उज्वल पंडित, मण्डल अध्यक्ष कैलाश भंडारी व बिन्दर पाल, महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, सौरभ चौहान, गौरव गुर्जर, देव विख्यात भाटी, वेदांत चौहान, अजय मलिक, रवि वर्मा, रविंद्र उनियाल, संचित डागर, अवदेश रॉय, वतन वर्मा, भानु प्रताप, प्रदीप चंदेल, स्वेता सिंह, रीतू ठाकुर, नीतू चौधरी, बागेश्वरी, सपना पंडित, सुधांशु राय, नितेश, प्रणय, गौरव रौतेला, शशि भूषण पांडे, नीरज प्रेमी, प्रमोद तिवारी, ऋषि पाल चौहान, रवि कुमार, दिशांत चौहान, मनमोहन जोशी, पंकज गुर्जर, राहुल शर्मा युधिष्ठिर वालिया, संदीप प्रधान, शाहरुख सलमानी, क्षेत्र के सभी मंदिर समितियों के प्रतिनिधि, रामलीला समितियो के प्रतिनिधि, अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक गण, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता बंधु व हजारों की संख्या में स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *