पूर्व सांसद भगवान दास राठौर को श्रद्धांजलि देने पर लोकसभा अध्यक्ष का आभार जताया
भाजपा के पूर्व प्रदेश कार्य समिति सदस्य विशाल राठौर ने पूर्व सांसद भगवान दास राठौर को लोकसभा में श्रद्धांजलि देने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का धन्यवाद व्यक्त किया है। विशाल राठौर ने बताया स्व.डा.भगवान दास राठौर 1977 में हरिद्वार के प्रथम सांसद बने। उस समय हरिद्वार लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश में आती थी। इसके बाद वे 1989 में खुर्जा बुलंदशहर से दूसरी बार सांसद बने। विशाल राठौर ने बताया कि यह अनुसूचित जाति समाज के लिए एक गौरवपूर्ण समय है। जब लोकसभा में पूर्व सांसद डा.भगवान दास राठौर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। रविदास समाज का नेतृत्व करने वाले परिवार के सदस्य भगवान दास राठौर ने हमेशा गरीबों की मदद की। अपनी ईमानदार छवि के लिए वह सदैव याद किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *