श्री मां इच्छापूर्णि काली की भव्य शोभायात्रा निकाली
भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती है मां इच्छापूर्णि-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
बुधवार को निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर बनेंगे स्वामी मोहनानंद गिरी
हरिद्वार, 13 जनवरी। श्री मां इच्छापूर्णि काली मंदिर ट्रस्ट के महंत स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज के संयोजन में श्री मां इच्छापूर्णि काली माता की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से शुरू हुई बैण्ड बाजों और भव्य झांकियों से सुसज्जित शोभायात्रा कटहरा बाजार, चौक बाजार होते हुए गुघाल रोड़ स्थित मां इच्छापूर्णि काली मंदिर पहंुचकर संपन्न हुुई। शोभायात्रा में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज भी शामिल हुए और भक्तों को आशीर्वचन प्रदान किए। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि श्री मां इच्छापूर्णि भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है। उन्होंने कहा कि युवा और विद्वान संत महंत स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज को बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर श्री जी बैंकेट हॉल में आयोजित भव्य समारोह में निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर की पदवी प्रदान की जाएगी। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि समारोह में सभी तेरह अखाड़ों के संत महापुरूष सम्मिलित होंगे और स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि युवा संत स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज के महामंडलेश्वर बनने से अखाड़े की व्यवस्थाओं को गति मिलेगी और समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त होगा। महंत स्वामी मोहनानंद गिरी महाराज ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि गुरू ही परमात्मा का स्वरूप हैं। वे भाग्यशाली हैं कि उन्हें निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर के रूप में श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में सनातन धर्म संस्कृति की सेवा करने का अवसर प्राप्त होगा। इस अवसर पर स्वामी अनंतानंद गिरी, स्वामी चिदविलासानंद, स्वामी सहजानंद पुरी, स्वामी दिवाकर महाराज, महंत राज गिरी, स्वामी आनन्द वन, स्वामी रविपुरी सहित अनेक संत महापुरूष व बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल रहे।
2026-01-13













**prodentim reviews**
ProDentim is a distinctive oral-care formula that pairs targeted probiotics with plant-based ingredients to encourage strong teeth, comfortable gums, and reliably fresh breath
I’m truly enjoying the design and layout of your blog. It’s a very easy on the eyes which makes it much more pleasant for me to come here and visit more often. Did you hire out a developer to create your theme? Excellent work!
The next time I read a blog, I hope that it doesnt disappoint me as much as this one. I mean, I know it was my choice to read, but I actually thought youd have something interesting to say. All I hear is a bunch of whining about something that you could fix if you werent too busy looking for attention.