स्वामी विवेकानंद जयंती पर किया संकल्प दौड़ का आयोजन
हरिद्वार, 12 जनवरी। फेरूपुर रामखेड़ा स्थित डिग्री कालेज में स्वामी विवेकानंद की 164वीं जयंती के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। संकल्प दौड़ का शुभारंभ भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जगपाल सैनी, धर्मेंद्र चौहान और विक्रम भुल्लर ने झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा है कि उठो जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए। ऐसे महान व्यक्तित्व की जन्म जयंती के अवसर पर सब युवाओं को विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेना है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का मस्तक ऊंचा किया है। उनकी शिक्षाएं युवाओं को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देती है। युवाओं के कंधों पर इस देश का भविष्य टिका है। उन्हें मानसिक रूप से मजबूत होकर देश सेवा में लगना चाहिए। युवा मोर्चा प्रभारी लव शर्मा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन 1893 में आयोजित विश्व धर्म संसद में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उनकी जयंती मनाने का मकसद है कि नौजवान उनके प्रेरणादायक विचारों और आदर्शों से परिचित हो और उनके बताएं मार्ग पर चलें। प्रदेश उपाध्यक्ष किसान मोर्चा जगपाल सैनी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी युवाओं को शिक्षा और खेल से जुड़कर देश सेवा करनी चाहिए। नशे और बुराइयों से बचना चाहिए। युवा देश की पूंजी है। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, प्रदेश मंत्री तरुण चौहान, जिला महामंत्री दीपांशु शर्मा, कार्यक्रम संयोजक सचिन चौहान, सहसंयोजक चीनू, नितीश चौधरी, जिला मंत्री लेखराज, प्रियांशु गोयल, मंडल अध्यक्ष विवेक चौहान, रीनू चौधरी, मोहित चौहान, श्रवण चौहान, दीपक सैनी, आदर्श कश्यप, सचिन आर्य, राहुल चौहान, विनीत प्रताप सिंह, राजु पाल, बीरसिंह कश्यप सहित सैकड़ो युवा सम्मिलित हुए।
2026-01-12













whoah this blog is wonderful i love reading your articles. Keep up the great work! You know, many people are searching around for this information, you can help them greatly.