समाज हित में योगदान कर रहे कौरा देवी ट्रस्ट के पदाधिकारी-कृतिकांत शर्मा
हरिद्वार, 6 अक्तूबर। महंत रघुवंश पुरी कौरा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष कृतिकांत शर्मा, सचिव विशाल शर्मा, कोषाध्यक्ष अचिन भटनागर ने प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी समाज हित में अपना योगदान दे रहे हैं। ट्रस्ट की आमदनी को निजी स्वार्थ में कतई भी उपयोग नहीं किया जाता है। सहमति एवं बहुमत के आधार पर ही प्रस्ताव पारित होते है।ं बहुमत के आधार पर ही हमें ट्रस्ट में पदाधिकारी घोषित किया गया है। कृतिकांत शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि ट्रस्ट का मूल उद्देश्य स्वर्गीय कौरा देवी की निजी संपत्ति की रक्षा, उचित प्रबंधन तथा समान अधिकारों के साथ ट्रस्ट का निरंतर संचालन सुनिश्चित करना है। ट्रस्ट की नियमावली में ट्रस्टी की नियुक्ति का उल्लेख भी किया गया है। लेकिन कुछ लोग ट्रस्ट की संपत्ति को खुर्द बुर्द करना चाहते हैं। निजी स्वार्थ साधने का प्रयास किया जा रहा है। बहुमत के आधार पर ही ट्रस्टियों व पदाधिकारियों की नियुक्ति होती है। लेकिन ट्रस्टियों के ऊपर बेबुनियाद व झूठे आरोप लगाए जा रहे हैं एवं अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर षड्यंत्र रच रहे हैं। फर्जी तरीके से नया ट्रस्ट बनाकर ट्रस्ट की संपत्ति को हड़पने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट के पदाधिकारी की सहमति के बगैर ट्रस्ट का गठन करना कानून का उल्लंघन भी है। कृतिकांत शर्मा, विशाल शर्मा व अचिन भटनागर ने कहा कि किसी भी रूप में ट्रस्ट की संपत्ति को खुर्दबुर्द नहीं करने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन प्रशासन इस और ध्यान दें।
2025-10-06













**mindvault**
mindvault is a premium cognitive support formula created for adults 45+. It’s thoughtfully designed to help maintain clear thinking
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/fr-AF/register?ref=JHQQKNKN