बाल दिवस पर यातायात पुलिस ने दी बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी
बाल दिवस के अवसर पर अनूठी पहल करते हुए यातायात पुलिस ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी। यातायात पुलिस द्वारा जवाहरलाल नेहरू युवा केंद्र में आयोजित किए गए विशेष यातायात जागरूकता अभियान में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 400 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक यातायात विपेंद्र कुमार के पर्यवेक्षण में आयोजित कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों प्रभारी यातायात


निरीक्षक संदीप सिंह नेगी एवं उपनिरीक्षक सीपीयू नीरज मेहरा द्वारा बच्चों को सड़क पार करने के सुरक्षित तरीके, रेड लाइट एवं ट्रैफिक सिग्नल का पालन, पैदल यात्रियों के नियम, हेलमेट एवं सीट बेल्ट की उपयोगिता तथा सड़क पर बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवारजनों एवं आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। यातायात पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को बताया कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। यातायात नियमों का पालन कर स्वयं के साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रखा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *