मेयर किरण जैसल ने परिवार संग मनायी दीपावली
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग की अपील की
मेयर किरण जैसल ने परिवार संग धूमधाम, हर्षाेल्लास और उत्साह के साथ दीपावली मनायी। देश व प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए मेयर किरण जैसल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहारों का विशेष स्थान है। अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दीपावली खुशियों का पर्व है। मिलजुलकर त्योहार मनाने खुशीयां बढ़ जाती हैं। उन्होंने लोगों से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने मे ंनगर निगम का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता में स्वच्छता से ही समृद्धि है। हरिद्वार धर्म और अध्यात्म की नगरी है। पूरे साल लोग गंगा स्नान के लिए हरिद्वार आते हैं। ऐसे में शहर को स्वच्छ, सुंदर और गंगा को निर्मल बनाए रखना हरिद्वार के प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *