चौथी बार ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने यशवंत सैनी
यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल द्वारा जारी की गयी नगर एवं ब्लॉक अध्यक्षों की सूची के अनुसार ज्वालापुर निवासी यशवंत सैनी को ज्वालापुर नगर अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। यशवंत सैनी के संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें चौथी बार ज्वालापुर नगर अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया है। यशवंत सैनी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य किया जाएगा। कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने यशवंत सैनी को बधाई और शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *