हरिद्वार, 26 जून। रायवाला स्थित भूमि के विवाद में श्री गंगा सभा को जीत मिलने पर विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री अमित ने श्रीगंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान विहिप विभाग संगठन मंत्री अमित ने कहा कि वर्ष 1962 से रायवाला स्थित भूमि को लेकर चल रहे संघर्ष में नितिन गौतम के नेतृत्व में सफलता मिली है। यह केवल भूमि की वापसी नहीं। बल्कि हमारी परंपरा, आस्था, और स्वाभिमान की विजय है। उन्होंने कहा कि तीन पीढ़ियों का संघर्ष रंग लाया है। श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम का यह कार्यकाल सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। श्री गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था की सपंत्ति का संरक्षण करना उनका दायित्व है। स्वागत करने वालों में जिला सहमंत्री दीपक तालियान, शाश्वत वशिष्ठ, मुकुल शर्मा, सप्तऋषि प्रखंड संयोजक रवि कुमार, बजरंग दल सप्तऋषि प्रखंड अध्यक्ष दीनदयाल दीक्षित, अंश मल्होत्रा, अनिकेत सिंह, रणजीत सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुनील सैनी, देशबंधु, जिला उपाध्यक्ष रुड़की दिलीप महेंद्र आदि शामिल रहे।
2025-06-26













**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
188v nhà cái Trên các bảng xếp hạng uy tín như AskGamblers và iGamingTracker, nhà cái thường xuyên góp mặt trong danh sách những nhà cái có tỷ lệ giữ chân người chơi cao nhất. TONY03-18O