आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर रही पांच महिलाओं को पुलिस ने लिया हिरासत में
शिवमूर्ति चौक ओर रेलवे स्टेशन गेट के आसपास आने जाने वाले व्यक्तियों को गंदे इशारे कर अपनी ओर आकर्षित करने वाली पांच महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने हिरासत में लिया है। हिरासत में ली गयी महिलाओं पर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गयी है। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के पुलिस अभियान चला रही है।
नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में शिवमूर्ति चौक और रेलवे स्टेशन गेट क्षेत्र में डयूटी पर मौजूद पुलिस टीम ने आपस में गाली-गलौच व मारपीट पर उतारू दो पक्षों की महिलाओं को हिरासत में लेकर जांच की तो सामने आया आने जाने वाले लोगों को अपनी और आकर्षित करने महिलाओं के बीच विवाद हुआ था। पुलिस टीम में एसआई ऋषिकांत पटवाल, एसआई अनीता शर्मा, हेडकांस्टेबल शारदा राठी, कांस्टेबल मुन्नी राणा, कांस्टेबल अर्जुन सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *