रोटरी क्लब कनखल का तीज महोत्सव धूमधाम से संपन्न, महिलाओं ने जमकर किया नृत्य और गायन
तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है–नरेश रानी गर्ग
रोटरी क्लब कनखल द्वारा हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। रानीपुर मोड़ स्थित होटल में गौरी गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने तीज पर्व के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वेशभूषा में बढ़-चढ़कर भाग लिया और तीज गीतों पर नृत्य कर माहौल को रंगीन बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गौरी गर्ग ने की, जबकि सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल रहीं। भावना वासुदेव तीज क्वीन चुनी गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गौरी गर्ग ने कहा कि तीज का त्योहार हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है। रोटरी क्लब कनखल का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच देना और सामाजिक सौहार्द बढ़ाना है। सभी महिलाओं ने जिस उत्साह से कार्यक्रम में भाग लिया वह सराहनीय है। उन्होने बताया कि तीज पर सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य के लिए पति की लंबी उम्र, अच्छी सेहत और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। वरिष्ठ रोटेरियन नरेश रानी गर्ग ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी तीज महोत्सव में महिलाओं की भारी भागीदारी रही। ऐसे आयोजन समाज में एकता को मजबूत करते हैं। तीज पर्व का धार्मिक और पौराणिक महत्व भी है। कार्यक्रम की सह-अध्यक्ष राधिका अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं ने मेहंदी, झूला, गीत और खेलों के माध्यम से तीज के महत्व को जीवंत किया। रोटरी क्लब आगे भी ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। इस अवसर पर सरिता अग्रवाल, ममता अरोड़ा, अनूपा सुबुद्धि, शीलू भाटिया, सौम्या गर्ग, विनीशा गर्ग, सिमरनजीत कौर, नीतू, रिचा, अर्चना, हर्षिता आदि सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में रंग-बिरंगे परिधान, मेहंदी, झूले और लोकगीतों ने तीज के पर्व को यादगार बना दिया।
2026-08-14












