मेयर किरण जैसल ने किया सड़क निर्माण कार्यो का उद्घाटन
मेयर किरण जैसल ने शुक्रवार को गोविंदपुरी, लक्कड़हारन ज्वालापुर, नीलखुदाना, एवं बिल्केश्वर सहित विभिन्न क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में लोगों में बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना एवं विकास कार्यों को निरंतर गति देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम शहर को स्वच्छ, सुगम एवं विकसित बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। जनसेवा एवं जनसुविधाओं के विस्तार का यह संकल्प निरंतर आगे बढ़ता रहेगा। इस अवसर पर पार्षद सचिन कुमार, पार्षद तन्मयी श्रोत्रिय, पार्षद ममता नेगी, पार्षद प्रतिनिधि मौहम्मद वशी, गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, ज्वालापुर मंडल महामंत्री अंकुर पालीवाल, भाजपा नेता राहुल वर्मा सहित क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *