जिला पंचायत परिसर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, चलाया स्वच्छता अभियान
विकसित भारत की ओर बढ़ रहा देश :-किरण चौधरी
जिला पंचायत कार्यालय परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह) ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान बड़ी संख्या में जिला पंचायत सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों के साथ पूरे परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह )ने जनपद वासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि “पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ने गांवों की सड़कों को शहरों की सड़कों से जोड़ने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों की सुविधाओं के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर रहे हैं, जिसका लाभ किसान, मजदूर और उद्यमियों को मिल रहा है। 2047 के विकसित भारत की ओर देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।” उन्होंने कहा कि “जिला पंचायत के माध्यम से गांवों की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

देश की आजादी के लिए अनेक वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन अमर शहीदों को शत-शत नमन। देश की उन्नति और प्रगति के लिए हमें मिलजुल कर प्रयास करने होंगे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ( राजेंद्र सिंह) ने स्वच्छता का संदेश देते हुए जिला पंचायत परिसर में सफाई अभियान भी चलाया। उन्होंने कहा कि “स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संकल्प को हमें अपने दैनिक जीवन में उतारना होगा।” जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि “वीर शहीदों के बलिदान को हम हमेशा याद रखेंगे। उन्हीं के बलिदानों से हमें आजादी मिली है और आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। हमें उनके सपनों के भारत को साकार करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने होगे।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता और समृद्धि की कामना करते हुए मिठाई वितरित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *