मां गंगा की कृपा से विश्व में बनेगा शांति और सद्भाव का वातावरण
-श्रीमहंत मधूसूदन गिरी
हरिद्वार, 25 मई। सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री बापेश्वर धाम आश्रम के परमाध्यक्ष श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि जगत की तारणहार मां गंगा की कृपा से विश्व में शांति और सद्भाव का वातावरण बनेगा और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा। लंदन और गुजरात से आए आश्रम के ट्रस्टियों द्वारा बैरागी कैंप घाट पर विश्व शांति के लिए आयोजित धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहूति पर श्रद्धालुजनों को संबोधित करते हुए श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति में यज्ञ, हवन आदि अनुष्ठानों का विशेष महत्व बताया गया है। देवी देवताओं को समर्पित यज्ञ से उत्पन्न होने वाली सकारात्मक ऊर्जा से नकारात्मक प्रवृत्तियों का विनाश होता है। जिससे शांति और सद्भाव का वातावरण बनता है। अज्ञान रूपी अंधकार समाप्त होता है और ज्ञान का प्रकाश होता है। जिससे शांति, सद्भाव और प्रगति का वातावरण होता है। ट्रस्टियों को साधुवाद देते हुए उन्होंने कहा कि मां गंगा के तट पर आयोजित यज्ञ निश्चित रूप से फलदायी होगा। इस अवसर पर ट्रस्टी दलीप भाई पटेल, नितिन भाई पटेल, रितेश भाई पटेल, दिलीप बेन पटेल, माधुरी बेन पटेल, माधुरी बेन पटेल, उमेश उपाध्याय, कोमल भट्ट, संजय भसीन ने फूलमाला पहनाकर, तिलक लगाकर और शॉल ओढ़ाकर श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत मधूसूदन गिरी महाराज ने सभी भक्तों को गंगाजली और भगवान शिव की प्रतिमा भेंटकर आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *