मेयर किरण जैसल ने वार्ड 54 गुरूकुल में चलाया विशेष सफाई अभियान
हरिद्वार, 7 मार्च। वार्ड 54 गुरुकुल के पार्षद नागेंद्र राणा के संयोजन और मेयर किरण जैसल के नेतृत्व में वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरन सफाई कर्मचारियों ने सड़कों पर फैले कचरे को साफ करने के साथ नालियों की भी सफाई भी की। मेयर किरण जैसल ने कहा कि विशेष सफाई अभियान सफलता की ओर बढ़ रहा है। विशेष सफाई अभियान सभी वार्डो में चलाया जाएगा। गर्मी का मौसम आ रहा है। मच्छरों के प्रकोप को कम करने के लिए सफाई अभियान जरूरी है। घरों के आसपास सफाई का ध्यान रखें। कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। सड़कों पर ना फेंके। नगर निगम के अधिकारी कर्मचारी सफाई व्यवस्था को लेकर वार्डों की जनता का सहयोग कर रहे हैं। जनता को भी सफाई अभियान में सहयोग करना चाहिए। पार्षद नागेंद्र राणा ने कहा कि मच्छरों के प्रकोप से बचना है तो अपने आसपास गंदगी एवं पानी को जमा ना होने दें। सफाई का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर विकास चौधरी, सफाई नायक सलेकचंद, बलराम, दीपक एवं भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *