परम शाश्वत गीता धाम में स्वर्गीय श्री महाराज सिंह भाटी की 16वीं पुण्यतिथि पर समष्टि भंडारा संपन्न

उत्तरी क्षेत्र स्थित सप्तसरोवर में परम शाश्वत गीता धाम में स्वर्गीय श्री महाराज सिंह भाटी की 16वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी द्वारा समष्टि भंडारे का भव्य आयोजन किया गया।
इस पावन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता परम शाश्वत गीता धाम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने की, जबकि मंच संचालन श्रीमहंत देवानंद सरस्वती ने किया।

महामंडलेश्वर डॉक्टर स्वामी शाश्वतानंद गिरि महाराज ने इस अवसर पर आश्रम परिसर में एक भव्य गीता मंदिर के निर्माण का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि इस मंदिर में श्रीमद्भगवद्गीता के अठाहरह अध्यायों का जीवंत दर्शन श्रद्धालुओं को कराया जाएगा, जिससे आध्यात्मिक जागरूकता को बल मिलेगा।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने अपने संदेश में आयोजन की सराहना करते हुए दिवंगत महाराज सिंह भाटी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव श्री महंत रामरतन गिरी महाराज ने भी अपने उद्बोधन में स्वर्गीय भाटी जी के धार्मिक योगदानों को स्मरण करते हुए आयोजन की सफलता हेतु आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अनेक संत, महात्मा, गणमान्य अतिथि एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज, साध्वी प्राची, महामंडलेश्वर अनंतानंद, स्वामी महेंद्र पुरी महाराज,महंत विष्णु दास, कार्यक्रम के आयोजक अतुल भाटी, पूर्व पार्षद अनिल मिश्रा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, पार्षद आकाश भाटी,अनिल भाटी, डॉ. कुलदीप सिंह (अलवर), अमित शर्मा, कुलदीप कुमार, विशाल और अरुण आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की विशेष व्यवस्था की गई थी, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन का समापन संतों के आशीर्वचन व हवन-पूजन के साथ हुआ।

2 Comments

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *