विधायक के कार्यालय का घेराव करने पहुंचे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताआंे को पुलिस ने किया गिरफ्तार
युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना के नेतृत्व में विधायक मदन कौशिक के कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के रोकने पर कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई।

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता प्रेमनगर आश्रम गेट के सामने एकत्र हुए और खन्ना नगर स्थित विधायक के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले। खन्ना नगर से पहले ही पुलिस ने बेरीकेट लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया और आगे नहीं बढ़ने दिया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना ने कहा कि अंकिता भंडारी मामले में स्थानीय विधायक चुप हैं।

शहर में अवैध नशे का कारोबार बढ़ रहा है और युवा नशे की चपेट में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 25 वर्षों से विधायक ने स्थानीय जनता के लिए कुछ नहीं किया। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, युवा नेता नितिन तेश्वर ने कहा कि मुख्यमंत्री अंकिता भंडारी मामले में सीबीआई जांच की संस्तुति करते हैं। लेकिन मांग तो सीटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की थी।

अभी भी कांग्रेस की मांग है कि सीबीआई जांच सीटिंग जज की निगरानी में हो। वरुण बालियान, लता जोशी ने कहा कि जब तक वीआईपी का नाम सामने नहीं आता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाकर रहेंगे। इस अवसर पर अशोक शर्मा, पार्षद विवेक भूषण विक्की, हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, अंजू द्विवेदी, रचना शर्मा, विकास चंद्रा, जिला उपाध्यक्ष शुभम बर्मन, महबूब आलम, मनोज सैनी, तरुण व्यास, शुभम जोशी, जितेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विकास रौतेला, सार्थक, ऋषभ वशिष्ठ, तुषार सक्सेना, दिव्यांशु सक्सेना, करन राणा, सतवंत राठौर, अर्शिल अंसारी, अबरार अली, फैजल, नवीन गौतम, इमरान अली, सागर बेनीवाल, दीपक कोरी, विशाल प्रधान, निखिल सौदाई, समर्थ अग्रवाल, कार्तिक शर्मा, सलीम, अज्जू खान, नीटू शर्मा, अजय गिरी, रोहित नेगी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।













I have recently started a blog, the info you offer on this website has helped me tremendously. Thank you for all of your time & work.
As a Newbie, I am permanently browsing online for articles that can aid me. Thank you
An interesting discussion is worth comment. I think that you should write more on this topic, it might not be a taboo subject but generally people are not enough to speak on such topics. To the next. Cheers
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Hi there would you mind stating which blog platform you’re working with? I’m going to start my own blog soon but I’m having a difficult time deciding between BlogEngine/Wordpress/B2evolution and Drupal. The reason I ask is because your design and style seems different then most blogs and I’m looking for something unique. P.S My apologies for being off-topic but I had to ask!