हरिद्वार, 27 जून। समाजसेवी कार्तिक कुमार चेयरमैन को भारतीय किसान यूनियन सर्व का राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया गया है। जगजीतपुर स्थित शिवडेल स्कूल में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री राजीव थपलियाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा की मौजूदगी में कार्तिक कुमार चेयरमैन को नियुक्ति प्रदान किया गया।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन सर्व देश व किसानों के हित में कार्य कर रही है। कार्तिक कुमार चेयरमैन ने संगठन पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गयी है। उसका पूरी निष्ठा से पालन करते हुए संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए किसानों के हित में काम करेंगे। बैठक में राष्ट्रीय सचिव विनोद पुरी, प्रदेश महामंत्री अली शेर ने कहा कि कार्तिक कुमार चेयरमैन की नियुक्ति से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद राठौड़, अनुपम शर्मा, पुष्पा उपाध्याय, रजत अग्रवाल ने कार्तिक कुमार चेयरमैन को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *