गोरखा समाज ने उत्साह और धूमधाम से मनायी हरितालिका तीज
हरिद्वार, 19 अगस्त। गोरखा समाज ने उत्साह और धूमधाम के साथ श्रवणनाथ नगर स्थित श्री जगतगुरु उदासीन आश्रम में हरतालिका तीज पर्व मनाया। गौरखा समाज की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर सुतिक्षण मुनि महाराज ने सभी महिलाओं को पारंपरिक भोज दर खिलाया तथा उन्हें उपहार भेंट कर आशीर्वाद दिया। सोमवार की रात आयोजित किए गए कार्यक्रम में तीज के पारंपरिक गीतों पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चो ने जमकर नृत्य किया। साथ ही नेपाली व्यंजनों का आनंद उठाकर सभी ने पर्व का उल्लास साझा किया।
इस अवसर पर स्वामी सुतिक्षण मुनि महाराज ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज को एकजुट करने और संस्कृति को जीवंत बनाए रखने का कार्य करते हैं। पदम प्रसाद सुबेदी ने बताया कि हरतालिका तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और श्रीगणेश की विधिवत पूजा करती हैं। पूजन से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और घर में सुख समृद्धि आती है। समाजसेवी सपना खड़का ने बताया कि गौरखा समाज की और से प्रतिवर्ष सामुदायिक रूप से हरियाली तीज पर्व का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि आज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना से अखंड सौभाग्य और पति की लंबी आयु का वरदान प्राप्त होता है। वहीं माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करने से देवी प्रसन्न होती हैं और साधक को वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। इस अवसर पर लोकनाथ सुबेदी, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी दिनेश दास, शारदा सुबेदी, कमल खड़का, तनुजा पांडेय रेखा शर्मा सहित बड़ी संख्या में गोरखाली समाज के लोग शामिल रहे।
2025-08-19













Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.