कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया अस्पताल में धरना
हरिद्वार, 1 अक्तूबर। गर्भवती महिला को उपचार नहीं देने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सभासद अशोक शर्मा के नेतृत्व में जिला महिला चिकित्सालय में धरना दिया। आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सक और स्टाफ मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहे हैं।
बुधवार को अशोक शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचे और कार्यवाहक सीएमएस डा.रणबीर सिंह का घेराव किया और उन्हें फूलमाला पहनाकर विरोध जताया। अशोक शर्मा ने कहा कि मंगलवार को प्रसव पीड़ा से कराह रही एक महिला को वार्ड में बेड नहीं दिया गया। जिसके कारण महिला ने बाहर ही बच्चे को जन्म दिया। अस्पताल में चिकित्सक, नर्स के होते हुए भी मरीजों के साथ दुर्व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी शामिल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाए। अशोक शर्मा ने आरोप लगाया कि सरकारी अस्पताल सिर्फ उगाही और रेफर केंद्र बनकर रह गए हैं। पार्षद सुनील कुमार, पूर्व पार्षद उदयवीर सिंह चौहान ने कहा कि जब महिला अस्पताल का यह हाल है तो बाकी अस्पताल कैसे होंगे। निजी अस्पतालों में मरीजों को लूटा जा रहा है और सरकारी में मरीजों के साथ दुर्व्यहार जो रहा है।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, हरद्वारी लाल, पार्षद हिमांशु गुप्ता, सोहित सेठी, वसीम सलमानी, दीपक कोरी, समर्थ अग्रवाल, रवि बाबू शर्मा, विकास चंद्रा, दीपक टंडन, दिनेश पुंडीर, अनंत पांडे, रमणीक सिंह, महिला महानगर अध्यक्ष लता जोशी, अंतिमा, उदित विद्याकुल, रजत कुमार, शुभम जाटव, माधव बेदी, सार्थक ठाकुर, रवित विद्याकुल आदि शामिल रहे।

3 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *