दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
हरिद्वार, 14 सितम्बर। थाना बुग्गावाला पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 48 घंटे में गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। 11 सितम्बर को थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर अक्षय पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी ग्राम सिक्का शामली उ.प्र. निवासी को नामजद करते हुए 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहलाफुसलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकद्मा दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पॉक्सो व अन्य संबंधित धाराओं में मुकद्मा दर्ज करने के बाद पीड़िता का मेडिकल परीक्षण और न्यायालय में बयान दर्ज कराने के बाद महिला एसआई ममता रानी की अगुवाई में गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल विक्रम, दिलीप व होमगार्ड महिपाल शामिल रहे।

2 Comments

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

  2. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *