स्वामी कैलाशानंद गिरी ने किया एक ईश्वर ऐप का शुभारंभ
हरिद्वार, 2 सितम्बर। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर में युवा उद्यमी समृद्धि बजाज और रश्मि बजाज के एक ईश्वर ऐप का ऐतिहासिक शुभारंभ किया। एक ईश्वर ऐप परंपरा और तकनीक का अनोखा संगम है, जो हर भक्त को भक्ति से जोड़ने का नया डिजिटल मार्ग प्रदान करता है। ऐप श्रद्धालुओं को फिजिकल और वर्चुअल दर्शन की बुकिंग, लाइव आरती, पूजा स्ट्रीमिंग, प्रसाद, पूजा सामग्री की होम डिलीवरी, पंचांग, राशिफल, भजन और भक्ति संगीत आदि की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करेगा।
समृद्धि बजाज ने कहा कि आज के युवाओं के लिए तकनीक जीवन का हिस्सा है। हमने यह पहल इसलिए की ताकि भक्ति भी उसी सहजता से उनके जीवन में बनी रहे। एक ईश्वर’ के माध्यम से हर भक्त कहीं से भी भगवान से जुड़ सके। रश्मि बजाज ने कहा कि एक ईश्वर सिर्फ एक ऐप नहीं, यह सेवा है। हमारा उद्देश्य है कि हर घर में मंदिर जैसी शांति का अनुभव हो।
स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि यह पहल तकनीक और परंपरा का आदर्श संगम है। यह ऐप भक्तों को उनकी आस्था से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करेगा। रघुनाथ राजाराम येमुल ने कहा एक ईश्वर एक अनूठी पहल है जो नवाचार के जरिए भक्ति को जीवित रखेगी। यह लॉन्च भक्ति के डिजिटल युग का एक नया अध्याय है, जो आस्था को और भी सुगम, प्रामाणिक और व्यक्तिगत बनाएगा।

3 Comments

  1. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

  2. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

  3. I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *