हरिद्वार/भगवानपुर 18 मार्च, 2025 आज मंगलवार को तहसील दिवस भगवानपुर के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे द्वारा निस्तारण किया गया। कुल 38 शिकायतें पंजीकृत हुई जिनमें से 04 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।

मुख्य शिकायतें चकबंदी, कब्जा, पैमाईश, तहसील कर्मियों से संबंधित ही थी, इसके अलग बुग्गा वाला में सरकारी जमीन पर कब्जा, ग्राम प्रधान द्वारा कुंआ पर कब्जा आदि थी, पुलिस और खंड विकास से संबंधित शिकायतें आई मुख्य विकास अधिकारी द्वारा ने बताया कि पंजीकृत शिकायतों को जल्द ही समाधान करवाया जाएगा साथ ही उपस्थित अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि वो अपने स्तर से समाधान करें तो यहां तक शिकायतें नहीं पहुंचेंगी, जिससे आम जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े स्थानीय विधायक ममता राकेश भी उपस्थित रही।


इसके अलग यूसीसी को लेकर वकीलों ने अभी अपनी शिकायत दर्ज करवाई, सबसे ज्यादा शिकायतें तहसील से संबंधित अधिकारियों से संबंधित थी जिसे लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा किये भी एक बड़ा सवाल है कि तहसील से संबंधित शिकायतें सबसे ज्यादा है, सभी को निर्देशित किया गया है कि जनता के काम मुस्तैदी के साथ किए जाएं।
तहसील दिवस का के अवसर पर विधायक ममता राकेश, उप जिलाधिकारी भगवानपुर जितेन्द्र कुमार सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

1 Comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *