विवेक धीमान हरिद्वार टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष,विकास कालरा उपाध्यक्ष,मनमोहन मल्होत्रा सचिव,अनुराग ठाकुर सह सचिव और अजय धीमान को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया

हरिद्वार टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में विवेक धीमान को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। साथ ही विकास कालरा को उपाध्यक्ष और मनमोहन मल्होत्रा को सचिव भी एसोसिएशन ने निर्विरोध चुना। वहीं सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद पर सहमति नहीं बनने के बाद मतदान किया गया।

मंगलवार को रानीपुर मोड़ स्थित निजी होटल में टैक्स बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव हुए। इस दौराम सहमति नहीं बनने पर सह सचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए कुल 108 सदस्यों में से 81 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। दो पदों पर मतदान होने के बाद अनुराग ठाकुर को सह सचिव और अजय धीमान को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। सह सचिव पद के लिए अनुराग ने 49 मत प्राप्त किया। अनुराग ने वसीम मंसूरी को 18 मतों से पराजित किया। वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए अजय धीमान के पक्ष में 42 मत पड़े। अजय ने कुल चार मतों से ललित धीमान को मतदान में हराया। चुनाव अधिकारी ललित सचदेवा की निगरानी में चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संपूर्ण टैक्स बार और व्यापारी के हित में कार्य करने का संकल्प लिया। इस मौके पर विपिन कुमार, बालेश भार्गव, जितेंद्र हंस, तरुण राज, संजीव चौहान, नवप्रीत अरोड़ा, संजीव अरोड़ा, नितिन कुमार, पंकज मणि शर्मा, अभय त्रिपाठी, प्रबोध क्वात्रा, संदीप गुप्ता आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *