व्यापारियों ने की आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग
हरिद्वार, 18 नवम्बर। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ नगर आयुक्त को ज्ञापन पत्र देकर आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने के दौरान सुनील सेठी ने नगर आयुक्त को अवगत करया कि उत्तरी हरिद्वार, कनखल, हरकी पैड़ी के आसपास के क्षेत्र सहित मध्य हरिद्वार में आवारा पशुओं एवं बंदरों के आतंक से स्थानीय जनता परेशान है। आवारा पशुओं और बंदरों के आतंक से रोजाना लोग चोटिल हो रहे है। समय रहते बंदरों और आवारा पशुओं को पकड़ जाए। पकड़े गए बंदरों को जंगलों में छोड़ा जाए और पशुओं को कांजी हाउस में रखे जाने की व्यवस्था की जाए। सुनील सेठी ने कहा कि निगम ने एक दो बार अभियान चलाया भी है। लेकिन आवारा पशुओं एवं बंदरों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इसके लिए लगातार बड़े स्तर पर अभियान चलाए जाने की आवश्यकता है। सेठी ने बताया कि उतरी हरिद्वार की कई गलियों मोहल्लों में जिसमें मुखिया गली भूपतवाला के पास, खड़खड़ी के विभिन्न क्षेत्रों में बंदरों के आतंक की वजह से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। आवारा पशुओं की वजह से भी रोजाना एक्सीडेंट होते हैं, जिसमें राहगीर चोटिल हो रहे हैं। कई गुर्जरों द्वारा अब गायों के साथ भैंसों को भी सड़को पर छोड़ दिया जा रहा है। जिससे आम इंसान को भारी परेशानी का सामना करना पड़़ रहा है। जिस पर रोक लगाए जाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान पूर्व पार्षद प्रीतकमल एवं महानगर उपाध्यक्ष सुनील मनोचा ने बाजारों में शौचालय की व्यवस्था करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बाजारों के आस पास शौचालय न होने के कारण व्यापारियों, राहगीरों और श्रद्धालुओं को परेशान होना पड़ता है। कई शौचालय टूट गए हैं। जबकि कई शौचालयों पर कब्जा कर लिया गया। कहा कि स्थान चिह्नित कर शौचालय बनाए जाएं। प्रतिनिधिमंडल में डा.स्मिथ ऐरन, हरिमोहन भारद्वाज, युवराज बिष्ट, सोनू चौधरी, राजू जोशी, रमन सिंह आदि शामिल रहे।

1 Comment

  1. Không chỉ dừng lại ở các trò chơi truyền thống, 888slot còn tiên phong trong lĩnh vực cá cược Esports với tỷ lệ kèo cạnh tranh. Những giải đấu đỉnh cao như CSGO hay Dota 2 đều được tích hợp đầy đủ, mang lại sự lựa chọn phong phú cho giới trẻ hiện đại. TONY01-06S

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *