श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान ने किया लावारिस अस्थियों को गंगा मंे विसर्जित
लावारिस अस्थियों का विसर्जन एवं पिंड दान पुण्य का कार्य है-अनिल कुमार शर्मा
हरिद्वार, 12 दिसम्बर। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने अज्ञात लावारिस, गरीब, असहाय, निर्धन एक सौ तीन व्यक्तियों की अस्थियों का विसर्जन पूर्ण विधि विधान के साथ हरकी पैड़ी पर किया। संस्था के अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 21 जून से 10 दिसंबर तक जो भी अस्थियां एकत्र की गई है। उन्हें मोक्ष के लिए संपूर्ण विधि विधान से गंगा में विसर्जित किया गया। अनिल कुमार ने बताया कि अस्थि विसर्जन हिंदू रीति रिवाज में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। 21 जून से पूर्व 6 हजार सात सौ अस्थियों का विसर्जन कर चुके हैं। लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार भी संस्था द्वारा किया जाता है। कोरोना काल में भी अनेकों लावारिस लोगों का अंतिम संस्कार एवं अस्थि विसजन किया गया था। उन्हांेने कहा कि लावारिस अस्थियों का विसर्जन एवं पिंड दान करना पुण्य का कार्य है। संस्था लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में काम कर रही है। संस्था के माध्यम से निर्धन परिवारों के उत्थान के लिए उनकी मदद भी की जाती है। अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से समाज सेवा का यह कार्य कई वर्षों से संचालित है और आगे भी निरंतर सचालित किया जाएगा। इस दौरान संस्था के अन्य सदस्य लक्ष्मण सिंह हांडा, लक्ष्मी नारायण शर्मा, योगेश शर्मा आदि भी मौजूद रहे।
2025-12-12













Nice weblog here! Additionally your website quite a bit up fast! What host are you the usage of? Can I am getting your associate hyperlink in your host? I wish my website loaded up as fast as yours lol
Thực tế cho thấy, các vấn đề về giao dịch tại 888SLOT rất hiếm khi xảy ra. Theo thống kê, tỷ lệ giao dịch có vấn đề chỉ chiếm chưa đầy 0.5%, thấp hơn đáng kể so với mức trung bình ngành là 2-3%. TONY12-24