संस्कृत भारती ने किया दस दिवसीय सरल संस्कृत सम्भाषण शिविर का आयोजन
हरिद्वार, 26 जुलाई। संस्कृत भारती की और से भूपतवाला स्थित श्री चेतन ज्योति संस्कृत विद्यालय में दस दिवसीय सरल संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य अथिति संस्कृत विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार तिवारी ने शिविर किया और छात्र-छात्राओं क़ो संस्कृत भाषा क़ो बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कारगिल दिवस भी मनाया गया और छात्रों को कारगिल विजय दिवस की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर संस्कृत भारती के प्रशिक्षक संतोष ने संस्कृत भाषा के बारे में वस्तु सामग्री के माध्यम से जानकारी दी तथा छात्रों क़ो संस्कृत भाषा पढ़ने के लिए उत्साहित किया। तारा उपाध्याय ने कहा कि संस्कृत भाषा क़ो आगे बढ़ाने के लिए समय-समय पर संस्कृत शिविर का आयोजन किया जाना चाहिए। चेतन चौबे ने कहा कि संस्कृत एक ऐसी भाषा है। जिसे पढ़ने व बोलने से शब्दों का सही उच्चारण होता है तथा शब्दों का प्रयोग बोलने से स्पष्ट होता है। महेन्द्र सती ने छात्रों क़ो संस्कृत सम्भाषण शिविर का लाभ लेने के लिए प्रेरित करते हुए संस्कृत के प्रति क़ो जागरूक किया। संस्कृत छात्र नेता कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा की संस्कृत भाषा क़ो प्रदेश स्तर पर मजबूत करने के लिए संस्कृत सचिव से वार्ता की जाएगी तथा संस्कृत के अधिक से अधिक प्रचार प्रसार के लिए संसाधनों की मांग की जाएगी। इस अवसर पर आचार्य रितेश गौड़, निशा, नेहा, हिमांशु, दिव्यांशु, रोहित, सोनू, बेदाश, अनमोल आदि छात्र मौजूद रहे।

1 Comment

  1. **mitolyn official**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *