संकल्प वेलफेयर सोसायटी ने किया रक्तदान शिविर का आयोजन
पुण्य कार्य है रक्तदान-रविश भटीजा
हरिद्वार, 13 अगस्त। संकल्प वेलफेयर सोसाइटी की और से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। ब्लड बैंक मे आयोजित रक्तदान शिविर में 58 लोगों ने भागीदारी की और 44 लोगों ने रक्त दान किया। इस अवसर पर संकल्प वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं आती है। बल्कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी के प्राणों की रक्षा करता हैं। रक्तदान पुण्य का काम है। उन्होंने कहा कि आगे भी शिविर का आयोजन कर लोगों को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया जाएगा। ब्लड बैंक के डा.रविंद्र चौहान ने बताया की रक्तदान करने से कई स्वास्थ्य संबंधी कई लाभ होते है। जैसे ब्लड की नियमित जांच होती है। रक्त में आयरन की मात्रा कम होती है, कोलेस्ट्रोल का लेवल कम होता है। जो कि अच्छे स्वास्थ में सहायक सिद्ध होता है। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि रक्त दान करने से खुशी मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहता है। संजय पालीवाल व प्रदीप चौधरी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। रक्तदान करने वालों में रविश भटीजा, अंकित महेश्वरी, राहुल चौहान, प्रतीक नगरानी, रविंद्र नेगी, राव सलमान, रोहिल, राहुल शर्मा, जतिन हांडा, हितेश भटीजा, कमलेश डबराल, गगन अरोड़ा, नागेश तोमर, सुमित आहुजा, अभिषेक गुप्ता, शुभम अग्रवाल, सिद्धांत रावत, हिमांशु बहुगुणा, रिपुल, दिनेश कुकरेजा, ऋषि सरीन, जावेद, सुमित ठाकुर, मनीष धीमान, वंदना शर्मा, शिव कुमार, पंकज कोरी, कमल पाहवा, जगदीश चौधरी, महेंद्र शर्मा, दीपक राणा, राजीव गोस्वामी, नीरज सिंह, अंकित त्यागी आदि आदि शामिल रहे। इस अवसर पर हेमंत भाटिया, मनोज जाटव, टिंवकल, दीपक कपूर, अमन अंसारी, अनूप शर्मा, गर्वित, कृष्ण शर्मा, कुणाल, हरीश सेमवाल, रैना नैयर, बेबी सैनी, सतीश ठाकुर, अमित कुमार, रजनी चौधरी, मनोज चमोली, वर्णिका चौधरी, बेबी कुमार आदि उपस्थित रहे।
2025-08-13













Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
**mitolyn**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.