दरार आने से झुकी सीता घाट की दीवार, गिरने से हो सकता है हादसा
हरिद्वार, 28 फरवरी। उपनगरी ज्वालापुर के जटवाड़ा पुल स्थित सीता घाट की दीवार में बड़ी दरार आने से घाट पर स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं पर बड़ा खतरा मंडरा रहा है। दरार आने से घाट की दीवार तिरछी हो गई है। घाट पर लगी टाइल्स भी दीवार झुकने के कारण धंसने लगी है। दीवार के साथ ही घाट पर जाने के लिए सीढ़ीयां बनी हुई है। दीवार गिरने से कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावनाएं बनी हुई हैं। पंडित पंकज शास्त्री ने बताया कि दीवार में बड़ी दरार हो चुकी है और गिरने की हालत में है। श्रद्धालुओं की

आवाजाही हर समय घाट पर बनी रहती है। घाट पर मंदिर बना हुआ है। मंदिर में पूजा अर्चना और घाट पर स्नान के लिए बड़ी संख्या में लोग आते हैं।

दीवार गिरने पर बड़ा हादसा हो सकता है। शासन प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। पंडित मोहित जोशी ने कहा कि ने बताया कि दीवार गिरने का खतरा तो बना ही हुआ है। घाट की सफाई व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं है। पार्क की देखरेख कर रहे कलीराम का कहना है कि दीवार के कारण घाट पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। दीवार के वजन से जमीन भी धंसने लगी है।

जिससे घाट के ऊपर के हिस्से में बनी दीवार के साथ बने फर्श की टाइल्स भी टूट रही है। जिससे हर समय दीवार गिरने का खतरा बना रहता है। लोगों द्वारा घाट पर पक्षियों के लिए दाना और अन्य खाने का सामान रखा जाता है। जिस वजह से घाट पर बड़ी संख्या में चूहे हो गए हैं। घाट के आसपास की जमीन चूहों ने जगह-जगह से जमीन खोद दी है। गंगा घाट पर महिलाएं बच्चे बुजुर्ग मंदिर में पूजा अर्चना करने पहुंचते हैं। कलीराम ने कहा कि जल्द से जल्द दीवार को ठीक किया जाए और घाट की दशा सुधारी जाए। वरना बड़ा हादसा हो सकता है।

1 Comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *