वरिष्ठ भाजपा नेता देवकी नन्दन पुरोहित ने पेश की शिवालिकनगर पालिका अध्यक्ष पद के टिकट की दावेदारी
हरिद्वार, 20 दिसम्बर। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता देवकी नन्दन पुरोहित ने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल का आवेदन पत्र देकर अपनी दावेदारी पेश की। इस दौरान उनके साथ नरेन्द्र सिंह चौहान, उपेन्द्र शर्मा, दिनेश सिंह चौहान, हरिनाम कटियार, अशोक कुमार, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
देवकी नन्दन पुरोहित ने बताया कि समाज के विभिन्न वर्गो के लोगों नरेंद्र चौहान, हरि नाम कटियार, दिनेश चौहान, वीरेंद्र बोरी, राजकुमार चौहान, हरिकेश, उपेंद्र शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह, सुनील गोयल, विमल चंद्र, जेपी जोशी, वीरेंद्र अवस्थी, पवन, ओमप्रकाश, केपी सिंह, लाल सिंह, पीपी धस्माना आदि सहित भारी संख्या में क्षेत्र के मतदाताओं ने ने शिवालिकनगर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए विचार विमर्श करने के उपरांत सर्वसम्मति से उनका नाम प्रस्तावित किया और उन्हें दावेदारी करने के लिए कहा।
देवकी नन्दन पुरोहित रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हैं। 2012, 2017, 2023 मे भाजपा से रानीपुर विधानसभा से विधायक टिकट की दावेदारी भी पेश कर चुके हैं। 2012 का विधानसभा चुनाव और 2018 का नगर पालिका परिषद का चुनाव भ्देवकी नन्दन पुरोहित की अध्यक्षता में लडा गया था। 2014 के लोकसभा चुनाव में रानीपुर विधानसभा की जिम्मेदारी भी देवकी नन्दन पुरोहित के पास थी। रानीपुर विधानसभा में सांसद प्रतिनिधि भी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *