विधायक आदेश चौहान ने किया पावरलिफ्टर संगीता राणा को सम्मानित
हरिद्वार, 19 जुलाई। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने जापान में आयोजित एशियन अफ्रीकन पैसिफिक ओपन बैंचप्रैस चैम्पियनशिप में दो रजत पदक जीत कर लौटी अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर संगीता राणा को उनके टिहरी विस्थापित कालोनी स्थित आवास पर पहुंचकर बधाई दी तथा पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।
विधायक आदेश चौहान के कहा कि संगीता राणा ने अपनी संकल्प शक्ति व कठोर परिश्रम से अपने आप को साबित किया है, जिससे हम सभी गौरवान्वित हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारें खेल और खिलाड़ियों के लिये कृत संकल्प है। अभी हाल ही में सरकार ने राष्ट्रीय खेल नीति को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि संगीता राणा को आर्थिक सहायता दिलाने के लिये वह हर सम्भव प्रयास करेंगे। कई राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण सहित कई पदक जीत चुकी संगीता राणा ने प्राइवेट जॉब करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिये अन्तर्राष्ट्रीय पावरलिफ्टर सहित तीन खिलाड़ियों के परिवार की जरूरत पूरी करना सम्भव नहीं है। यदि सरकार से सहायता मिले तो वह अपने खेल मे ंसुधार कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अधिक प्रभावशाली प्रदर्शन कर सकती हैं। संगीता राणा ने बताया कि वह अगले माह के शुरू में केरल के कोझीकोड में होने वाली नेशनल चैम्पियनशिप के लिये तैयारी कर रही हैं। जिसके आधार पर राष्ट्रमंडल पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप के लिये खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि चंद्रभान सिंह, पार्षद अशोक मेहता, अरुण कुमार पाठक, मुकेश राणा, एडवोकेट पंकज शर्मा, एडवोकेट विवेक वर्मा, आदेश पुण्डीर आदि ने भी संगीता राणा को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
2025-07-19













**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.