मेयर किरण जैसल ने किया वार्ड 41 में सीसी मार्ग निर्माण कार्य का उद्घाटन
समस्याआंे के समाधान में सहयोग करती हैं मेयर-अरशद ख्वाजा
हरिद्वार, 15 दिसम्बर। वार्ड 41 कस्साबान में ढाई लाख रूपए की लागत से बनने वाले सीसी मार्ग का उद्घाटन मेयर किरण जैसल व वार्ड पार्षद अरशद ख्वाजा ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर मेयर किरण जैसल ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण एवं विकास कार्य को प्रमुखता से किया जा रहा है। सीसी मार्ग बनने से क्षेत्रवासियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों के विकास में समान रूप से काम कर रही है। पार्षद अरशद ख्वाजा लगातार जनाकांक्षाओं पर खरा उतर रहे हैं। जनता की समस्याओं का समाधान ही सबका लक्ष्य होना चाहिए। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नगर निगम के सभी वार्डो मंे विकास कार्य कराए जा रहे हैं। पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि काफी समय से क्षेत्र के लोग सड़क निर्माण की मांग कर रहे थी। जिसे पूरा किया जा रहा है। सीसी मार्ग निर्माण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसल वार्ड पार्षदों की समस्याओं को प्रमुखता देते हुए समाधान में भी सहयोग करती हैं। इस दौरान समद अंसारी, अनिल चौहान, सतीश चौहान सहित वार्डवासी मौजूद रहे।
2025-12-15













Everyone loves what you guys tend to be up too. This type of clever work and coverage! Keep up the terrific works guys I’ve incorporated you guys to our blogroll.
Nice post. I learn something more challenging on different blogs everyday. It will always be stimulating to read content from other writers and practice a little something from their store. I’d prefer to use some with the content on my blog whether you don’t mind. Natually I’ll give you a link on your web blog. Thanks for sharing.