हरिद्वार के मयंक चोपड़ा ने जीती डेजर्ट कार रैली
रैली द राजपूताना एवं राजस्थान टूरिज्म की और से आयोजित टीएसडी डेजर्ट कार रैली में हरिद्वार के मयंक चौपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मयंक चौपड़ा ने 33 सौ किलोमीटर का सफर 3 दिन में पूरा किया और अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 35 मिनट के अंतर से पीछे छोड़कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। मयंक चौपड़ा ने बताया कि राजस्थान के बीकानेर से शुरू हुई कार रैली जोधपुर, जैसलमेर होते हुए वापस बीकानेर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में 53 गाड़ियों में 106 लोगों ने प्रतिभाग किया और पूरा रास्ता डेजर्ट से होकर था। सभी प्रतिभागियों ने 1 दिन में लगभग 11 से 12 घंटे कार ड्राइव की। मयंक चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने और उनके नेविगेटर हिमाचल के चिराग ठाकुर ने रूबीकॉन जीप ड्राईव करते हुए सफर तय किया और जीत हासिल की। मयंक चोपड़ा ने बताया कि वे लगभग 50 से अधिक कार रैली में प्रतिभाग कर चुके हैं। जिनमें से 40 से अधिक में उन्होंने जीत हासिल की है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड का माहौल कार रैली के लिए बहुत रोमांचकारी है। सरकार को इस और ध्यान देना चाहिए और कार रैली को साहसिक खेलों में शामिल करना चाहिए। मयंक चोपड़ा उत्तराखंड से सर्वाधिक कार रैली में भाग ले चुके हैं और उन्होंने सबसे ज्यादा अवार्ड जीते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *