चाकू समेत दबोचा
हरिद्वार, 7 अक्तूबर। कोतवाली ज्वालापुर ने चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया है। सोमवार की रात गणेश विहार अयोध्या धाम के पास चेकिंग के दौरान चेतक पुलिसकर्मियों कांस्टेबल मनोज डोभाल व कांस्टेबल रोहित कुमार ने एक व्यक्ति को रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम शोयब पुत्र जरीफ निवासी जमालपुर कला निकट मस्जिद के पास थाना कनखल बताया। चाकू बरामद होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
2025-10-07













**mindvault**
mindvault is a premium cognitive support formula created for adults 45+. It’s thoughtfully designed to help maintain clear thinking
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.com/en-NG/register-person?ref=YY80CKRN