भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कराने के लिए हरिद्वार से मथुरा तक पदयात्रा करेंगी कवि सिंह
श्री अखंड परशुराम अखाड़े ने की पूर्ण समर्थन की घोषणा
हरिद्वार, 15 दिसम्बर। भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने और गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने के लिए अभियान चला रही देशभक्त गायिका कवि सिंह मंगलवार को हरकी पैड़ी पर पूजा अर्चना कर अपनी पदयात्रा का दूसरा चरण शुरू करेंगी। प्रैस क्लब मंे पत्रकारों से वार्ता करते हुए गायिका कवि सिंह ने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना, गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने के साथ हिन्दी को राष्ट्रभाषा का दर्जा दिलाना उनका लक्ष्य है। जिसके लिए वे निरंतर पदयात्रा कर रही हैं। मंगलवार को दूसरे चरण में हरिद्वार से मथुरा तक पदयात्रा शुरू करेंगी। पदयात्रा हरिद्वार से चलकर मथुरा श्री कृष्ण जन्मभूमि पहुंचेगी और भगवान श्रीकृष्ण को गंगाजल अर्पित कर यात्रा का समापन किया जाएगा। कवि सिंह ने कहा कि 25 दिन तक चलने वाली पदयात्रा के दौरान वे अन्न ग्रहण नहीं करेंगी और उपवास पर रहेंगी। कवि सिंह ने कहा कि यात्रा के प्रथम चरण में उन्हें हिंदू धर्मावलंबियों को पूर्ण समर्थन मिला है। लक्ष्य पूरा होने तक समाज में जनजागरण जारी रखेंगी।
प्रैसवार्ता के दौरान गायिका कवि सिंह के अभियान को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा करते हुए श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड से शुरू होने वाली कवि सिंह की यात्रा अवश्य सफल होगी। पदयात्रा सरकार को जगाने का काम करेगी। उन्होंने सभी से प्रत्येक जिले में यात्रा का स्वागत करने और कवि सिंह का सहयोग करने की अपील भी की। सरकार को इस संबंध में जल्द निर्णय लेना चाहिए। प्रैसवार्ता के दौरान पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने भी विचार रखे और सरकार से भारत को हिदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की।

4 Comments

  1. My coder is trying to persuade me to move to .net from PHP.

    I have always disliked the idea because of the expenses.
    But he’s tryiong none the less. I’ve been using
    Movable-type on a number of websites for about a year and am nervous about switching to another
    platform. I have heard good things about blogengine.net.
    Is there a way I can import all my wordpress content
    into it? Any help would be really appreciated!

  2. Hello.This post was really fascinating, especially since I was browsing for thoughts on this issue last Thursday.

  3. I like what you guys are up too. Such intelligent work and reporting! Keep up the superb works guys I’ve incorporated you guys to my blogroll. I think it’ll improve the value of my website :).

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *