श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन शनिवार से
दो दिवसीय कथा के दौरान आयोजित किए जाएंगे कई धार्मिक कार्यक्रम
कायस्थ समाज और व्यापक जनमानस को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक संगम है कथा-संजय श्रीवास्तव
हरिद्वार, 3 अक्तूबर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के संयोजन में 4 अक्तूबर से चित्रकूट आश्रम घाट भूपतवाला में दो दिवसीय भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा में विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालु शामिल होंगे। कथा के दौरान कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।
प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान जानकारी देते हुए अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कथा का आयोजन धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक एकता और समाज में कर्तव्यबोध के संदेश को आगे बढ़ाने का एक सतत प्रयास है। संजय श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले वर्ष कबीर चौरा आश्रम और परमार्थ आश्रम ऋषिकेश में कथा का आयोजन किया गया था। उन्होंने कहा कि कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि कायस्थ समाज और व्यापक जनमानस को जोड़ने वाला एक सांस्कृतिक संगम है। कथा में देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत पहले दिन शाम पांच बजे से घाट पर गंगा आरती एवं धार्मिक अनुष्ठान और शाम 7 बजे सांस्कृतिक और भजन संध्या और 5 अक्टूबर को सवेरे 10 बजे से घाट पर भगवान श्री चित्रगुप्त कथा का आयोजन किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष इंद्रसेन श्रीवास्तव, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अनीता सक्सेना, पीयूष निगम, प्रदेश संगठन मंत्री सुशील सक्सेना, हितेंद्र सक्सेना, ज्ञानप्रकाश श्रीवास्तव, कमल भट्टनागर, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सरन आदि मौजूद रहे।
2025-10-03













Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://accounts.binance.com/ES_la/register-person?ref=VDVEQ78S
**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.