महंत शुभम गिरी ने किया स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में जारी कांग्रेस के धरने का समर्थन
स्टेडियम का नाम बदले जाने का कड़ा विरोध करेगा इंडिया एलायंस-महंत शुभम गिरी
हरिद्वार, 24 मई। सपा के पूर्व प्रदेश सचिव महंत शुभम गिरी ने वंदना कटारिया स्टेडियम का नाम बदले जाने के विरोध में स्टेडियम के गेट पर चल रहे कांग्रेस के धरने का समर्थन करते हुए सरकार से नाम नहीं बदलने की मांग की। शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे महंत शुभम गिरी ने कहा कि सरकार को वंदना कटारिया स्पोर्टस स्टेडियम और परिषद का नाम नहीं बदलना चाहिए। सरकार को योगस्थली ही बनानी है तो किसी और जगह बनायी जाए। कई खेल पुरूस्कारों से सम्मानित और अपनी प्रतिभा के बल पर पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली वंदना कटारिया देश, प्रदेश व हरिद्वार की शान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने खुद ही हॉकी स्टेडियम का नाम वंदना कटारिया के नाम पर रखा है। इसलिए अब इसे बदला नहीं जाना चाहिए। यदि नाम बदला जाता है तो यह हरिद्वार की बेटी वंदना कटारिया का अपनाम होगा। इंडिया एलायंस इसका कड़ा विरोध करेगा। स्टेडियम का नाम नहीं बदले जाने की मांग को लेकर वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्य से मिलकर ज्ञापन भी देंगे। महंत शुभम गिरी ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से भी बात की है।
2025-05-24













**mitolyn reviews**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.