हरिद्वार चैस मास्टर्स वॉर्मअप कप 2026 का आयोजन 25 जनवरी को
हरिद्वार, 3 जनवरी। उत्कर्ष स्पोर्ट्स फेडरेशन द्वारा हरिद्वार चैस मास्टर्स वॉर्मअप कप 2026 का आयोजन 25 जनवरी को निष्काम सेवा ट्रस्ट भूपतवाला में किया जाएगा। प्रतियोगिता रैपिड फॉर्मेट (15$5) में छह राउंड में खेली जाएगी। प्रतियोगिता में उत्तराखंड एवं पड़ोसी राज्यों के खिलाड़ी भाग लेंगे। आयोजक डा.मुकुल बेंजवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में ओपन, अंडर-18, अंडर-14 और अंडर-10 (बालक एवं बालिका अलग) वर्ग शामिल रहेंगे। साथ ही सीनियर (60$), बेस्ट फीमेल एवं बेस्ट अनरेटेड खिलाड़ियों के लिए विशेष पुरस्कार भी रखे गए हैं। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी, मेडल एवं ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे। ई-सर्टिफिकेट सभी प्रतिभागियों को दिया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रत्येक वर्ग के विजेताओं एवं ओपन कैटेगरी के फर्स्ट रनर-अप को 7-8 फरवरी को देहरादून में होने वाली फीडे रेटेड प्रतियोगिता में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा। डा.मुकुल बेंजवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए 10 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन कराना होगा। प्रवेश शुल्क 500 रूपये निर्धारित किया गया है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए इच्छुक प्रतिभागी मोबाइलन नंबर 9258664969 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

1 Comment

  1. **mitolyn**

    Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *