उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है हरेला-सुधीर प्रकाश गुप्ता
हरिद्वार, 16 जुलाई। हरेला पर्व पर निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान की ओर से बहादराबाद इंडस्ट्रियल एरिया में पौधारोपण किया गया। निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधीर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाने वाला पर्व है। मनुष्य का जीवन वृक्षों पर निर्भर है। बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए धरा पर पौधारोपण अवश्य करना चाहिए। सुधीर प्रकाश गुप्ता ने लोगों से आवाहन करते हुए कहा कि वृक्षों की सुरक्षा करें। पर्यावरण संतुलित करने मे प्रत्येक नागरिक की सहभागिता होनी चाहिए। वृक्षों को किसी भी प्रकार का नुकसान न होने दें। अपने आसपास अधिक से अधिक पौधारोपण करें। जीवन को सुखमय बनाना है तो वृक्षों की सुरक्षा करें। सुधीर प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आगे भी निरंतर पौधा रोपण अभियान जारी रहेगा। निर्मल वर्ग ग्राम उद्योग सेवा संस्थान सामाजिक गतिविधियों में अपना योगदान दे रही है। स्वास्थ्य सेवा, गंगा सफाई, रक्तदान आदि को लेकर भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया जा रहा है। इस अवसर पर सचिन, रविंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष अमित भूषण, प्रवीण कुमार यादव, अमन गर्ग, सुनील गुलाटी, राहुल अग्रवाल, विवेक भूषण, नीरज गिरी, प्रशांत शर्मा आदि शामिल रहे।
2025-07-16