गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन करेगा पेंशन दिवस का आयोजन
हरिद्वार, 16 दिसम्बर। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस भव्य रूप से समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के महामंत्री जेपी चाहर ने बताया कि देवपुरा स्थित जिला पंचायत सभागार में आयोजित किए जा रहे राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस समारोह में वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार मुख्य अतिथि और ऑर्गेनाइजेशन के प्रांतीय महामंत्री बाली राम चौहान विशिष्ट अतिथि होंगे। मंगलवार को संगठन के पदाधिकारियों ने बैठक कर कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। जेपी चाहर ने बताया कि पिछले पेंशनर्स दिवस से लगातार प्रयासों के बावजूद उत्तराखण्ड शासन द्वारा पेंशनर्स दिवस का आयोजन नहीं करना बहुत निराशाजनक है। उन्होंने बताया कि साल भर की कोशिश का नतीजा यह है कि शासन ने पेंशनर दिवस पर निर्णय लेने को इसी दिन देहरादून में बैठक बुलाई है। जिससे अगले साल सरकारी आयोजन का भरोसा जगा है। समीक्षा बैठक में जिलाध्यक्ष बीपी चौहान व उपाध्याक्ष एलसी पाण्डेय, आरके जोशी, एसएस चौहान, अतर सिंह, मिट्ठनलाल शर्मा, राम सरीख, रमेशचंद्र पाण्डेय, पवन कुमारी, केडी धीमान, बीपी सिंह सैनी, डा.जयवीर सिंह राठी, विमल प्रताप सिंह, मुकुल पाण्डेय, ब्रजेश कुमार शर्मा, सुखवंश सिंह आदि शामिल रहे।
2025-12-16













What i do not understood is actually how you are now not actually a lot more smartly-favored than you may be now. You are very intelligent. You recognize therefore significantly in the case of this topic, made me in my opinion imagine it from a lot of numerous angles. Its like women and men aren’t fascinated unless it¦s something to accomplish with Woman gaga! Your own stuffs nice. All the time deal with it up!
Heya i’m for the primary time here. I came across this board and I find It really helpful & it helped me out a lot. I am hoping to present something again and help others such as you aided me.